देवास में नगर निगम ने मचाई जमकर तोड़फोड़

देवास यमुना नगर में उस समय हड़कंप मच गया। जब नगर निगम की टीम यहाँ पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुँची। यह टीम यहाँ एक बिल्डिंग के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुँची थी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा नियम के विरूद्ध बनाया गया हैं,,,,,जिसको हटाने के लिए नगर निगम ने कई बार नोटिस भी दिया गया। पर बिल्डिंग के मालिक के नहीं सुनने पर नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाया,,,,,,बताया जा रहा है की 34 यमुना नगर में नगर निगम ने 576 मीटर निर्माण कार्य की अनुमति दी थी। पर बिल्डिंग के मालिक ने 935 मीटर अधिक निर्माण कर लिया था। अनुमति से दोगुना निर्माण करने पर नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है।

(Visited 44 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT