खाद न मिलने से किसान परेशान

सिवनी जिले में यूरिया खाद की कालाबजारी जोरो से चल रही है. इसी के साथ यूरिया खाद की किल्लत भी बनी हुई है. जिले के किसानों का आरोप है कि यूरिया के लिए उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. किसानों को घंटों कतार में लगने के बाद सिर्फ दो-दो बोरी यूरिया मिल पा रही है.हालांकि सिवनी जिले के जिला विपड़न अधिकारी हीरेन्द्र रघुवंशी और किसान कल्याण विभाग के उपसंचालक जिले में खाद की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं. लेकिन समितियों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है.  #mpnews #newslivemp #siwani #kisan #viral #kisanviralvideo

(Visited 308 times, 1 visits today)

You might be interested in