खंडवा के आदिवासी छात्रावास में छात्रा की मौत

खण्डवा के एकलव्य आवासीय छात्रावास रोशनी में छात्र-छात्राओं की मौत का सिलसिला थम नही रहा है। लगातार हो रही मौतों के विरोध में अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघ अब इसके विरोध में सड़कों पर आ गया है। यहां हुई छात्रा की मौत के बाद छात्र संघ ने शहर के मुख्य मार्ग से शव यात्रा निकालते हुए आदिम जाति विभाग पहुंचकर  छात्रावास प्राचार्य को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की और शव का दाह संस्कार कार्यालय के बाहर ही कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ही पूर्व शिक्षा मंत्री विजय शाह भी पहुंचे ओर छात्रों से बात कर प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से उचित कार्रवाई मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT