किताबों की बजाय पकड़ाए हाथ में ब्रश

स्कूल के छत की दीवार से लटककर काम कर रहा यह लड़का कोई मजदूर नहीं बल्कि स्कूल का ही छात्र है। जी हाँ सतना के रामनगर में हटवा माध्यमिक शाला में इन दिनों स्कूल बिल्डिंग की पुताई का काम चल रहा है। जिसके चलते स्कूल प्रशासन ने बच्चों के हाथ में किताबों की बजाय ब्रश थमा दिए हैं। बच्चों से ही पूरी स्कूल की पुताई कराई जा रही है। इस पुताई से सिर्फ बच्चों की पढ़ाई का ही नुकसान नहीं हो रहा है। बल्कि जिस तरह से बच्चों से काम कराया जा रहा है। उससे किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं आपको बता दें कि साल 2019-20 में केंद्र सरकार स्कूली शिक्षा पर 53382 करोड़ खर्च कर रही है। जबकि राज्य सरकार शिक्षा पर 18993 करोड़ खर्च कर रही है। माध्यमिक शिक्षा पर 750 करोड़ और सर्वशिक्षा अभियान के जरिये 3109 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सतना के रामनगर में सामने आया शिक्षा का कड़वा सच सिस्टम पर सवालिया निशान लगा रहा है। वहीं जिम्मेदार पूंछे जाने पर कार्रवाई की बात कहकर मामले से अपना पल्ला झाड़ रह हैं।

(Visited 37 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT