MP में मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान शुरू

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार 12 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराएंगे और इसके साथ सेल्फी लेकर सोशळ मीडिया पर शेयर करेंगे। मध्यप्रदेश में भी इस अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराया और सेल्फी लेकर पोस्ट की। भोपाल में पार्टी उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने अपने घर पर झंडा लगाकर फोटो पोस्ट की वहीं महापौर आलोक शर्मा ने भी अपने घर में झंडा लगाया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपने-अपने घरों में झंडा लगाने की अपील की है।

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT