क्या हैं प्रभारी मंत्री के झाबुआ दौरे के मायने ?

झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र हनी बघेल पहली बार झाबुआ जिले के दौरे पर पहुँचे। सुरेन्द्र सिंह पहले यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। और फिर कांग्रेस की विशाल रैली का भी हिस्सा बने। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर ऑफिस में सभी अधिकारियों की बैठक ली। और फिर कुक्षी के लिए रवाना हो गए। प्रभारी मंत्री का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। कई राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की पकड़ मजबूत करने का प्रयास है। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कांग्रेस ने अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी है।

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT