लापरवाही पर भड़के किसान, किया चक्का जाम

#mp
#kisannews
#kisan
#breakingnews
मध्य प्रदेश के देवास जिले में गेहूं की तुलाई न होने के चलते किसानों ने अपनी मांगों को लेकर भोपाल स्टेट हाइवे पर चक्का जाम कर दिया. घंटो चले इस चक्का जाम से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. चक्का जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया, इसके बाद हाइवे से जाम हटा और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ.किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की तरफ से तुलाई केंद्रों पर व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते उन्हें तुलाई के लिए एक-एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर बारिश हो जाए तो उनका अनाज भीगकर सड़ जाएगा. फिर भी सरकार की तरफ से तुलाई केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इन्हीं मांगों को लेकर उन्होंने चक्काजाम किया था

(Visited 83 times, 1 visits today)

You might be interested in