महायज्ञ में शिवराज की आहुति

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने गृहनगर बुधनी पहुँचे। शिवराज यहाँ पांच दिनो तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने पहुँचे थे। यज्ञ में शामिल होने के लिए शिवराज और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत शाहगंज पहुंचे। जहाँ उन्होंने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर नर्मदा घाट पर चल रहे महायज्ञ में पहुंच आहुति दी और खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, नगर परिषद अध्यक्ष बीएल गौर, भाजपा मंडल बुधनी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा और नगर भाजपा अध्यक्ष सुनील गौर मौजूद रहे।

(Visited 88 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT