मंडी बामोरा में बारिश का कहर, नदी नाले उफान पर

मंडी बामोरा में बारिश का कहर, नदी नाले उफान पर

मंडी बामोरा में बारिश से आफत जन जीवन बुरी तरह प्रभावित गांवों का जिला मुख्यालय से कटा संपर्क
मध्यप्रदेश में बारिश का कहर पिछले 48 घंटों से जारी है। सागर जिले के मंडी बामोरा में भी पिछले दो दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण छोटी बड़ी नदियां और नाले पूरी तरह उफान पर है। स्थिति ये है कि बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया है और जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पुलियाओं पर पानी आ जाने के कारण कई गांवो का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। गावों में जर्जर मकान क्षतिग्रस्त हुए है। मंडी बामोरा के नगर सेठ उमाशंकर अग्रवाल के घर में भी बारिश का पानी पूरी तरह भर गया है जिससे अनाज और सामान भीग गया है। निचली बस्तियों में और भी बुरे हाल हैं लेकिन प्रशासन की व्यवस्थाएं नदारद हैं।

मंडी बामोरा से दीपक राय की रिपोर्ट

(Visited 379 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT