मीणा समाज ने भगवान मीनेष की जयंती पर निकाली रैली

नसरुल्लागंज नगर में मीणा समाज ने अपने आराध्य श्री भगवान मीनेष की जयंती धूमधाम से मनाई । इस मौके पर ऋषीनगर पेट्रोल पंप से एक रैली निकाली गई। जिसमें मीणा समाज का युवा वर्ग बड़ी संख्या में बाइक लेकर शामिल हुआ। रैली में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी खुली जीप में भगवान मीनेष के जयकारे लगाते चल रहे थे, रैली में शामिल होने के लिए गांव-गाँव से समाज के लोग नसरुल्लागंज पहुचे थे। नगर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करके और समाज के बुजुर्गों को माला पहना कर रैली का स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ हरिसिंह वर्मा समाज सेवक का सम्मान किया गया। बाइक रैली का स्वागत मुख्यरूप से मारुति शिशिर, संतोष गौर, संतोष शर्मा, राजेश लखेरा, आशीष शर्मा, महेंद्र परिहार एवं मित्र मंडल द्वारा कई स्थानों पर किया गया। शाम को कमलेश मीणा खत्याखेड़ी द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। ,

(Visited 123 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT