MP के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हुआ केस

एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ तमन्ना हाशमी नामक सोशल एक्टिविस्ट ने बिहार की मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज कराया है। कमलनाथ के उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों द्वारा मध्य प्रदेश के लोगों के रोजगार ले लेने के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए तमन्ना ने केस दर्ज कराया है। गौरतलब है कि कमलनाथ ने शपथग्रहण करने के बाद कहा था कि यूपी-बिहार के लोगों के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोग बेरोजगार रह जाते हैं। कमलनाथ ने कहा था कि वो निवेश करने वाली कंपनी को प्रोत्साहन तभी देंगे, जब कंपनियां 70 प्रतिशत रोजगार मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को देंगी।

(Visited 84 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT