MP के सपूत अश्वनी काछी को अंतिम विदाई देने उमड़ा सैलाब

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जबलपुर के लाल अश्वनी काछी अंतिम विदाई के लिए सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित हजारों की संख्या में लोग पैतृक गांव खुड़ावल पहुंचे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के वीर सपूत के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वीर की अर्थी के आगे आगे शिवराज अश्वनी अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिवराज के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी थे। अश्वनी काछी को उनके बड़े भाई सुमंत लाल ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद परिजनों को शहीद अश्वनी का चेहरा दिखाया गया। माता-पिता और अन्य परिजनों ने अपने उस लाल के दर्शन किए जिसने भारत मां के लिए अपनी जान न्यौछावर की। इस दौरान मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। मां ने भी जी भर के अपने बेटे को निहारा और फिर उसे अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ जवान अश्विनी को श्रद्धांजलि देने के लिए 30 हजार से ज्यादा लोग खुड़ावल गांव पहुंचे। कई नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी शहीद अश्विनी को श्रद्धांजलि दी। सुबह से ही शहीद के घर के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। पूरा गांव अपने बेटे को विदाई देने के लिए पहुंचा। छोटे-छोटे बच्चे शहीद को सलामी देने के लिए तिरंगा लेकर बैठे दिखाई दिए।

(Visited 77 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT