मध्यप्रदेश में भाजपा ने की थी सरकार गिराने की कोशिश?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने की पूरी कोशिश की थी लेकिन प्रदेश के विधायक साथियों ने भाजपा को उसके मिशन में कामयाब नहीं होने दिया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव एक निजी कार्यक्रम में जाने से पहले सेंधवा में कुछ देर के लिए रुके थे जहां इलाके के सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरूण यादव
का गर्मजोशी से स्वागत किया। अरुण यादव ने कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस सरकार गिरा देने के दावे के सवाल पर कहा कि ये भाजपा की पुरानी आदत है और पूरे देश में भाजपा ने इस तरह का काम किया है।

(Visited 335 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT