MP में सर्दी का सितम, स्कूलों में छुट्टी

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके के अलावा महाकौशल मध्य भारत और बुंदेलखंड इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला गया है। रीवा, सागर, होशंगाबाद और भोपाल संभागों में शीतलहर का खासा असर देखा जा रहा है। राज्य में अधिकांश स्थानों पर रात और दिन का तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। पाला पड़ने से कई जगहों पर फसलें तबाह हो गई हैं वहीं ठंड को देखते हुए भोपाल, सागर, देवास, बड़वानी, जबलपुर जैसे कई जिलों में कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। कई जगहों में प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी दी गई है तो कई जगह मिडिल और हाई स्कूलों के छात्रों को भी छुट्टी दी गई है। स्कूलों की समय भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

(Visited 143 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT