नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 3 साल की सजा

प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायालय बड़वाह ने एक आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई है….ये सजा नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और बार-बार पीछा करने के लिए दी गई है….जानकारी के मुताबिक 30 मार्च 2015 को शाम 7:00 बजे अवयस्क बालिका ढकलगांव के बाजार से घर जा रही थी तभी आरोपी आकाश आया और बालिका को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अपशब्द कहने लगा….जिसके बाद वहां लड़की चिल्लाई और लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देख आरोपी भाग निकला….इसके बाद नाबालिग ने अपने परिवार के साथ आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई…और बुधवार को न्यायालय द्वारा आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई गई…

(Visited 178 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT