विधायक नारायण त्रिपाठी पर मैहर के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप

मैहर विधानसभा में विधानसभा के कांग्रेस प्रत्यासी श्रीकांत चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता में विधायक नारायण त्रिपाठी के दोबारा पार्टी बदलने का आरोप लगाते हुए बताया कि विधायक नारायण त्रिपाठी कभी कहते है कि भाजपा सरकार रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मैहर के जनता के साथ छलावा किया है और जो घोषणाएं की थीं वो पूरी नही हो सकीं… मैहर को जिला बनाने और मैहर के विकास के लिए हम कमलनाथ सरकार के साथ हैं… इसलिए हम कांग्रेस में आए… और मंगलवार को महीने भर बाद ही दोबारा भाजपा कार्यालय में पहुच के बोल रहे हैं कि हम कांग्रेस में नहीं गए है हम भाजपा में हैं और रहेंगे… त्रिपाठी स्पष्ट करें कि वो आखिर किस पार्टी से जुड़े हैं और उनकी विचारधारा किस पार्टी से संबंधित है… न्यूजलाइवएमपी के लिए मैहर से आदिल खान की रिपोर्ट

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT