नरेंन्द्र तोमर ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

मध्यप्रदेश में खाद को लेकर इन दिनों घमासान मचा हुआ है। किसान खाद न मिलने से परेशान हैं और सरकार को कोस रहे हैं। वहीं केन्द्र और प्रदेश सरकार खाद की किल्लत के लिए एक दूसरे को कोसने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खाद की कमी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। तोमर ने कहा है कि सभी राज्यों को जरूरत के हिसाब से खाद दी गई थी। पर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसानो को खाद नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर खाद देने के मामले मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

(Visited 34 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT