नर्मदा घाटी में अवैध उत्खनन पर लगाम लगाएंगे मंत्री सुरेंद्र सिंह

नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल हनी ने आज मंत्रालय पहुंच कर कार्यभार संभाला। बघेल ने कहा कि कांग्रेस के वचन-पत्र को सख्ती से लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा घाटी विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। डूब क्षेत्रों की शिकायतों को दूर किया जायेगा। विभाग के कार्यों को गति दी जायेगी।बघेल ने विभाग के कामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को पर्यटन हब के रूप में पहचाना जाता है। इसे अब मनोरंजन के क्षेत्र में भी विकसित किया जायेगा।

(Visited 142 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT