paalghar case: umabharti की मांग दोषी लोगों के साथ पुलिस को भी मिले ये सजा

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है . यह पत्र उमा भारती ने पालघर मामले पर लिखा है  . जहां 2 दिन पहले दो साधुओं की मॉब लिंचिंग में हत्या कर दी गई . इस घटना से उमा भारती काफी आहत हैं. उन्होंने लिखा है कि जिन पुलिस वालों का हाथ पकड़कर साधु मदद की गुहार लगाते रहे उन पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए सिर्फ इतना ही नहीं इस घटना के प्रायश्चित स्वरूप उमा भारती खुद अपने निवास पर उपवास पर बैठने वाली है.  ठाकरे को पत्र में उमा भारती ने यह भी लिखा है कि लॉक डाउन खुलते ही वह खुद पालघर आएंगी और उस जगह आकर प्रायश्चित करेंगी.

(Visited 123 times, 1 visits today)

You might be interested in