परासिया थाने के सामने हुआ प्रदर्शन

परासिया बाईपास में 1 जनवरी को राजा डेहरिया के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसे वाहन से कुचलने का प्रयास भी किया। इसके बाद मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा को आरोपियों ने सड़क हादसे में घायल होने की झूठी जानकारी देकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसकी नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद राजा डेहरिया की मौत से आक्रोशित परिवारजनों ने और डेहरिया मेहरा समाज के सदस्यों ने पहले परासिया और चांदमेटा थाने का घेराव किया और फिर सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार जनों की मांग थी कि आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

(Visited 160 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT