पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा

नरसिंहपुर जिले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। जहां पर पुलिस ने मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह उड़ीसा से 100 किलो गांजा लेकर आ रहा था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अल्टो कार को रोक कर तलाशी ली। तो पुलिस के होश उड़ गए अल्टो कार में 100 किलो गांजा रखा हुआ था। गांजे के साथ पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिनमें एक नरसिंहपुर जिले का और दो रायसेन जिले के रहने वाले हैं पुलिस की मानें तो यह गांजा आसपास के जिलों में ले जाकर बेचा जा रहा था अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत एक करोड़ रूपए बताई जा रही है पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है

(Visited 68 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT