प्रदीप जायसवाल ने किसानों को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र

सिंगरौली जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे जहां उन्होनें रामलीला मैदान में आयोजित किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत 4 हजार किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटे.. साथ ही नए तहसील भवन का उद्घाटन किया…वहीं मंत्री जी को दो और बैठको में शामिल होना था……जो की जिला समिति और दूसरी डिस्ट्रिक्ट जनरल फाउंडेशन की बैठक थी….. और पहले की तरह ही वहां प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे..लेकिन कलेक्टर ने मीडिया के कैमरे बंद करवा दिए…..इस दौरान मंत्री जिले के अधिकारियों को फटकार लगाते रहे……वहीं दूसरी बैठक में कलेक्टर ने पत्रकारों को बैठक से ही बाहर कर दिया….जिस पर सपत्रकारों ने इसकी निंदा की…..इसके बाद बैठक से बाहर निकलते ही मंत्री जी ने बेतुका बयान दे डाला …..मंत्री जी ने कहा की इनकी सरकार चली गई है और दुकानें बंद हो गई हैं लेकिन हिसाब किताब का झगड़ा चल रहा है …..इसके अलावा मंत्री जी ने चित्रकूट में हुई दो मासूमों की हत्या में भी भाजपा को आड़े हाथों लिया…..

(Visited 183 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT