प्रदेश के बजाय केन्द्र सरकार के खिलाफ मुँह खोलें शिवराज- अभय दुबे

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद मंदसौर और नीमच में बाढ़ ने तबाही मचा दी है… कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है… वहीं म.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा कर प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर उदासीनता का आरोप लगया…. अब इस मामले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है…. कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने शिवराज को प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने की बजाय केन्द्र सरकार के खिलाफ मुँह खोलने की नसीहत दी है…. दुबे ने ट्वीट किया है… और लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को आपदा से निपटने के लिए दी जाने वाली राशि में कटौती की है…. ऐसे में मामू प्रदेश के हित में बोलो और केंद्र के खिलाफ़ मुँह खोलो….
इससे पहले पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरूण यादव ने भी शिवराज सिंह को उनके कार्यकाल के समय मंदसौर गोलीकांड की याद दिलाई थी… और कहा था की शिवराज बस बाढ़ पीड़ितो को मदद का दिखावा कर रहे है…और पीड़ितो के उपर सियासत की जा रही है…

(Visited 56 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT