प्रदेश पर लगा अपराध में नंबर एक का दाग धोइए, वरना हटने के लिए तैयार हो जाइए

CM कमलनाथ ने शनिवार को पुलिस हेडक्वार्टर में पुलिस अफसरों की अहम बैठक ली। बैठक में CM ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की और डीजीपी से भी सवाल किए। कमलनाथ ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश पर लगा अपराध में नंबर एक का दाग धोइए, वरना हटने के लिए तैयार हो जाइए। सीएम ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में महिला अपराध को लेकर भी चिंता जताई और इसकी रोकथाम के लिए सख्ती बरतने को कहा है। इस बैठक में डीजीपी वीके सिंह के अलावा प्रदेश भर के एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और बटालियन कमांडेंट लेवल के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

(Visited 46 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT