प्रज्ञा ठाकुर हाजिर हो…NIA Court का फरमान

भोपाल लोकसभा सीट से BJP की Candidate साध्‍वी प्रज्ञा सिंह को बड़ा झटका लगा है। साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिलहाल Malegaon Bomb Blast से जुड़े मामले में ज़मानत पर बाहर चल रही हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से इस मामले के आरोपियों की कोर्ट में पेशी नहीं होने पर Court ने नाराज़गी जताई है। Mumbai में Special NIA Court ने 2008 के Malegaon Bomb Blast मामले के सभी Accused को सप्‍ताह में कम से कम एक दिन Court में हाज़िर होने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि Malegaon Bomb Blast मामले में प्रज्ञा ठाकुर के अलावा ले.कर्नल प्रसाद पुरोहित और अन्‍य लोग आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट की पेशी 20 मई को होनी है और इस दिन प्रज्ञा ठाकुर को भी पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

(Visited 69 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT