प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

बीजेपी नेत्री प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिए बयान के करीब 30 घंटे बाद आगर मालवा के कांग्रेस के पदाधिकारी और NSUI के कार्यकर्ता जागे और गांधी उपवन मे धरने पर बैठै। हालांकि कार्यकर्ताओं ने कुछ मिनटों के फ़ोटो सेशन जितने समय के लिए सांकेतिक धरना दे कर खानापूर्ति करने की कोशिश की। वहीं कांग्रेस के ही एक अन्य गुट ने थाना कोतवाली में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है। इसके अलावा तहसील के सामने महाबली हनुमान जी के मन्दिर मे आवेदन लिख कर दिया गया की प्रज्ञा ठाकुर को राजनीति रंग चढ़ गया है और सन्त मर्यादा विचार धूमिल हो रहे हैं कृपा करें और उन मे अशांति फैलाने वाले विचारो का नाश करें ।

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT