तेज रफ्तार ने ली युवक की जान

बुधनी के रेहटी में दो तेज ऱफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि दिनेश अपनी मोटरसाइकिल से कोठरा से चकल्दी की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामने से एक अन्य मोटरसाइकिल पर गोलू और देवसिंह चकल्दी से आ रहे थे दोनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर गई। जिससे दिनेश की मौके पर मौत हो गई। वही देवसिंह और गोलू को गंभीर हालत में 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले जाया गया। पुलिस ने मौके का पंचनामा कर दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए रेहटी भेज दिया है।

(Visited 75 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT