साधना भाभी को यहां से लड़ाओ लोकसभा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह की पत्नि साधना सिंह को विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग की जा रही है। पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान से ये मांग की है। आपको बता दें कि विदिशा लोकसभा सीट से वर्तमान में भाजपा की ओर से सुषमा स्वराज सांसद हैं और यह सीट भाजपा की सुरक्षित सीटों में गिनी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं और उन्होंने ही सुषमा स्वराज को यहां से लड़ने के लिए बुलाया था। सुषमा स्वराज के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद से भाजपा के कई नेताओं की नजर इस सीट पर है। शिवराज के केंद्र में जाने से इनकार करने के बाद अब विदिशा के अधिकांश स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि साधना भाभी विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ें। इस तरह का अभियान सोशल मीडिया में भी चलाया जा रहा है।

(Visited 274 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT