साध्वी को मिला ताई का साथ, भोपाल में की मुलाकात

भोपाल सीट से भाजपा प्त्याशी साध्वी प्रज्ञा को अब लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का साथ मिल गया है। कुछ दिन पहले ही उमा भारती भी साध्वी प्रज्ञा से मिली थी। और दोनो गले लगकर जमकर रोई थी। इसके बाद अब सुमित्रा महाजन भी भाजपा कार्यालय में साध्वी प्रज्ञा से मिली। भाजपा की इन दोनो महिलाओं की मुलाकात को इसलिए भी खास माना जा रहा है। क्योंकि शहीद हेमंत करकरे को लेकर दोनो नेता समान सोच रखती हैं। कुछ दिन पहले ही जहाँ साध्वी प्रज्ञा ने हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। वहीं सुमित्रा महाजन ने भी उनकी भूमिका पर सवाल उठाए थे। जिस पर आज ताई ने सफाई भी दी। ताई ने कहा कि एटीएस ने इंदौर से भी 5-6 लोगों को उठाया था। और पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया था। इसलिए कटारे की भूमिका संदेहास्पद है। आपको बता दें कि सुमित्रा ताई अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और कैलाश जैन को देखने भोपाल आईं थी।

(Visited 41 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT