रंगपंचमी पर सनावद में निकाली गईं दो गेर

सनावद में रंग पंचमी पर दो अलग-अलग गेरो के आयोजन में नागरिक भक्ति और रंग में सराबोर नजर आए। पहला आयोजन हरेराम हरेकृष्ण मंडल ने फाग यात्रा का किया था। इस दौरान बावडी मंदिर से निकली फाग यात्रा में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के भजन गाते हुए सूखे रंगों से होली खेलकर एक दूसरे को तिलक लगा रहे थे। वही फाग यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत सत्कार की व्यवस्था की गई थी। बावड़ी मंदिर से निकली फाग यात्रा ऐसोसिएशन चौक सुभाष चौक बस स्टैंड आजाद रोड एमजी रोड होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त हुई। वहीं पिछले 3 सालों से बंद गेर प्रथा को नगर पालिका ने फिर से शुरू किया। बस स्टैंड से रंगारंग गेर का आयोजन किया गया था। जिसमें युवाओं युवाओं पर गीले एवं सूखे रंगों की बौछार की गई। नगरपालिका से निकली गेर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शाम 4 बजे वापस नगरपालिका पर समाप्त हुई। इस दौरान युवा होली के भजनों पर झूमते हुए पानी की बौछार मैं पर्व मना रहे थे। वही प्रमुख चौराहों पर भी गेर के इंतजार में नागरिक भी रंगों से सराबोर करने के लिए गुलाल लेकर खड़े थे। इस दौरान थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी दोनों धार्मिक यात्रा एवं रंगारंग गेर में मौजूद रहकर माकूल पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए मुस्तैद नजर आए। नगर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस द्वारा सख्त इंतजाम किए गए थे।

(Visited 170 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT