साँची का अनोखा वुड आर्ट म्युजियम

साँची यू तो विश्व में बौद्ध स्थली के कारण प्रचलित है…पर साँची आजकल एक और वजह़ से दुनिया में जाना जा रहा है…जी हां हम बात कर रहे है साँची के वुड आर्ट म्यूजियम कि …..साँची के रहने वाले मुन्ना लाल विश्वकर्मा पेशे से कारपेन्टर है …..पर उनका लकड़ियों में कला को खोजने का शौक इस कदर बड़ा कि आज उन्होंने 300 से अधिक कलाकृतियां इक्टठी कर ली है…..आज मुन्ना लाल का वुड आर्ट म्युजियम लोगों को ना केवल पसन्द आ रहा है बल्कि लोगो को हैरान भी कर रहा है।……इस निजी म्युजियम में पर्यावरण से उभरे कई अनोखी कलाकृतियां जैसे शेर, लेटी हुई महिला, मोहन जोदड़ो , चम्मच कटोरी, ,कुत्ता,नाग नागिन, डायनासोर, गुरु शिष्य, शिवलिंग, कुबेर सहित सभी वुड आर्ट मौजूद है…वहीं कृषि के प्राचीन उपकरण भी म्यूजियम में हैं….भले ही सरकार और प्रशासन ने मुन्ना लाल के हुनर कि कद्र नहीं की हो लेकिन कला प्रेमी मानते हैं कि दुनिया की हर म्यूजियम में वो नही है जो इस निजी म्यूजियम में है

(Visited 133 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT