सराफा व्यापारियों के लिए सुरक्षित नहीं है प्रदेश

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार सराफा व्यापारियों से लूट की खबरें आ रही हैं। आए दिन बदमाश व्यापारियों से पैसे और गहने लूटकर भाग रहे हैं पर पुलिस कुछ भी करने में नाकाम साबित हो रही है। लूट की कुछ ऐसी ही वारदात मंगलवार की रात इटारसी में देखने को मिली जहाँ एक सराफा व्यापारी दुकान बंद कर हाथ में रूपए और जेवर से भरा हुआ बैग लेकर घर जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल में आए दो युवकों ने उससे बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आरोपी ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं होशंगाबाद के एसपी ने घटना स्थल का मुआयना कर जाँच शुरू कर दी है। और आरोपियों का सुराग देने वाले को दस हजार रुपये देने की बात भी कही है।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT