कांग्रेस के राहुल के जवाब में भाजपा MP में कराएगी मोदी से चुनावी शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का बिगुल फूंकेंगे। 15 फरवरी को होशंगाबाद में मोदी की सभा रखी गई है। इसके बाद नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को धार जिले में सभा करेंगे। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 8 फरवरी को मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने आ रहे हैं और माना जा रहा है कि उसके जवाब में भाजपा PM मोदी से MP में चुनावी शंखनाद करवाने जा रही है। हालांकि अभी अधिकृत रूप से पीएम का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

(Visited 54 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT