सीमेंट प्रबंधन की मनमानी के विरोध में उतरे मजदूर

सतना में सीमेंट फैक्ट्री के मजदूर पिछले एक हफ्ते से हड़ताल पर हैं। ये मजदूर फैक्ट्री प्रशासन की मानमानी का विरोध कर रहे हैं। हाल ही में मजदूरों ने फैक्ट्री के अंदर हड़ताल कर उत्पादन रोक दिया था। पर उनकीं मांगे अब तक पूरी नहीं हुई हैं। जिसके चलते मजदूरों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुँचकर धरना दिया। और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री प्रशासन उनको मिनिमम मजदूरी भी नहीं दे रहा है। और लगातार उनका शोषण कर रहा है। साथ ही विरोध करने पर कंपनी के गुर्गे दबंगई पर उतारू हो जाते हैं। इसके अलावा फैक्ट्री में सीमेन्ट की धूल से मजदूरों का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। पर फैक्ट्री की ओर से मजदूरों को किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं।

(Visited 85 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT