इंदौर से पुणे जारी बस धूं धूं कर जल गई, जानिए क्या हुआ यात्रियों का?

सेंधवा से शहर से 16 किमी दूर बड़ी बिजासन घाट पर बीती रात करीब डेढ़ बजे हंस ट्रेवल्स की बस में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक यह बस इंदौर से पूना जा रही थी। आग लगाने का पता चलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया और तुरंत गहरी नींद में सोए हुए सभी यात्रियों को जगाया। आनन फानन में यात्री अपना सामान छोड़कर बस से बाहर आए और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि बस ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री बस से बाहर आ गए थे नहीं तो कई लोग हताहत होते। हालांकि इस घटना से यात्री बुरी तरह घबरा गए थे। बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

(Visited 153 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT