सेंधवा में रूठों को मनाने में सफल हुई कांग्रेस

सेंधवा से कांग्रेस के लिए राहत की खबर मिली है। कांग्रेस के बागी सुखलाल परमार नामांकन वापस लेने के लिए मान गए है। भूतपूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखलाल ने खरगौन लोकसभा से पर्चा भरते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। जिसके बाद पार्टी लगातार उनको मनाने में लगी हुई थी। और आखिरकार कमलनाथ से फोन पर बात करने के बाद सुखलाल नामांकन वापिस लेने के लिए मान गए हैं। साथ ही परमार ने बताया कि दीपक बावरिया, अरुण यादव और बाला बच्चन ने फोन पर उनको समझाईश दी थी। जिसके बाद सुखलाल ने नाम वापस लेने का फैसला किया है। बहरहाल सुखलाल के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गोविंद ने राहत की सांस ली है अगर सुखलाल अपने कदम पीछे नही लेते तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता था।

(Visited 37 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT