कांग्रेस नेता ने की DSP की हत्या ?

भोपाल में DSP गोरे लाल अहिरवार को सरेआम गोली मारने वाले युवक की पहचान हो गई है। डीएसपी को गोली कांग्रेस के जिला सचिव हिमांशू ने मारी है। हिमांशू पिछले कई सालों से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय है। और उसकी कांग्रेस के कई मंत्रियों से पहचान है। हिमांशू फिलहाल कांग्रेस के जिला सचिव के पद पर हैं। कानून मंत्री पीसी शर्मा के साथ हिमांशू का एक फोटो भी मिला है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी पर अराजकता फैलाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब करने के आरोप लग रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही हत्या और अपहरण के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। और अब विपक्ष ने कानून व्यव्स्था को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT