प्रदेश सरकार के मंत्री गोविन्द सिंह बुधवार को देवास पहुँचे। देवास में गोविंद सिंह ने शिवराज के बयान पर पलटवार किया और जमकर भाजपा पर निशाना साधा। गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी बदले की भावना से काम नही करती। अगर बदले की भावना से काम करते, तो शिवराज सिंह चौहान का पूरा परिवार कब का गिरफ्तार हो गया होता। साथ ही Air स्ट्राईक पर बोलते हुए गोविन्द सिंह ने कहा कि अगर सच्चाई है, और हमे कोई शंका है, तो PM मोदी को जवाब देना चाहिए। अगर मारा है, तो सबूत दे, जैसे अमेरिका ने किया था।