शिवराज ने विधानसभा अध्यक्ष को ये क्या कह दिया?

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार भंग की सूचना दी है। कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान ने सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष को डॉन कहा। कांग्रेस की ओर से विधायक विक्रम सिंह नाती राजा, BSP के विधायक संजीव सिंह संजू और सपा के विधायक राजेश शुक्ला ने विशेषाधिकार भंग की सूचना दी है। आपको बता दें कि विधानसभा में आज शिवराज सिंह चौहान बिना अनुमति के भाषण देने लग गए थे। इसके बाद अध्यक्ष ने उन्हे ऐसा करने से रोका और फिर हंगामा हो गया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद शिवराज ने अध्यक्ष के लिए ऐसे शब्द कहे। जिसको लेकर विशेषाधिकार भंग की सूचना दी गई।

(Visited 66 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT