सिंधिया ने दिया बूथ जिताने पर 10 लाख रुपए का प्रलोभन?

गुना संसदीय सीट जीतने के लिए अब ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देते नजर आ रहे हैं। मुंगावली में पोलिंग एजेंटों की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रलोभन देते हुए कहा कि जिस बूथ में पोलिंग एजेंट 70 प्रतिशत से अधिक वोट दिलवाएंगे उनके इलाके में वह सांसद निधि से विकास के लिए 10 लाख रुपए दिलवाएंगे। सिंधिया ने कार्यकर्ता को मंच से सम्मानित करने की बात भी कही।

(Visited 332 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT