सोनिया जी बताओ, ये क्या हो रहा है?

मध्यप्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप पर बीजेपी के नेता खूब मजे ले रहे हैं और व्यंग्य बाण छोड़ने से बाज नहीं आ रहे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री उमंग सिंघार के बयान को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज ने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से जवाब मांगा है कि वे बताएं कि उनकी पार्टी में ये क्या हो रहा है। शिवराज ने प्रदेश कांग्रेस पर सत्ता की बंदरबांट की लड़ाई करने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज ने भी ट्वीट किया है और कहा है कि वे अरुण यादव के ऊपर कमलनाथ की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हैं। शिवराज ने कमलनाथ पर अपनी ही पार्टी के लोगों की आवाज़ दबाने का भी आरोप लगाया है।

(Visited 81 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT