उज्जैन में बड़ी छापामार कार्रवाई से हड़कंप

उज्जैन के फ्रीगंज में संचालित चार ज्वेलरी शॉप आयकर विभाग ने एक साथ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान यहां संचालित अन्य संस्थानों में हडकंप मच गया। छापामार कार्रवाई के दौरान मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया। फ्रीगंज में संचालित श्रीनाथ ज्वेलर्स, वीर ज्वेलर्स, श्रीराम ज्वेलर्स सहित एक अन्य संस्थान में आयकर की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने चारों संस्थानों पर एक साथ दबिश दी। देर शाम तक आयकर की टीम की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस दौरान फ्रीगंज के व्यापारियों में हडकंप मच गया। अधिकांश व्यापारी संस्थान को बंद करके चले गए। बता दें कि फ्रीगंज क्षेत्र उज्जैन का महत्तवपूर्ण व्यापारी क्षेत्र है। जहां ज्यादातर शोरूम और बडे व्यापारिक संस्थान संचालित किए जाते है। जिसके चलते इस क्षेत्र पर आयकर विभाग की नजर बनी रहती है।

(Visited 40 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT