https://youtu.be/Ty2P8JNJB5I
उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में मना जन्मष्टमी का त्योहार
सांदीपनी आश्रम में जन्माष्टमी की धूम आधी रात को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली है सांदीपनी आश्रम
वैसे तो उज्जैन को महाकाल की नगरी के रुप में जाना जाता है लेकिन उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली भी है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण 11 वर्ष की उम्र में उज्जैन के ऋषि सांदिपनी के पास विद्या अध्ययन के लिए आए थे। यही वजह है कि भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदिपनी आश्रम देश-विदेश के भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। उज्जैन के सांदिपनी आश्रम में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया है। आज सुबह से ही यहाँ भक्तो का ताँता लगा हुआ है | दूर दूर से भक्त यहाँ पहुच रहे है। उज्जैन के सांदिपनी आश्रम में गुरुगोविंद उत्सव मनाया गया। सबसे पहले भगवान कृष्ण का पंचामृत अभिषेक किया गया इसके बाद महाआरती हुई | आपको बता दें कि सांदीपनी आश्रम विश्व की सबसे पुरानी विधास्थली है। यहां पर करीब पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण अपने भाई बलराम के साथ विद्या अध्ययन करने आए थे। इस आश्रम में रहकर भगवान ने कुल चौंसठ दिनों में चार वेद, छह शास्त्र, अठारह पुराण, चौंसठ कला, गीता ज्ञान और गुरुसेवा को आत्मसात किया था। इसी आश्रम मे सुदामा से श्रीकृष्ण की मित्रता हुई थी।
उज्जैन से प्रेम डोडिया की रिपोर्ट