पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन नई दिल्ली के एम्स में भर्ती थे अरुण जेटली अरुण जेटली के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

अरुण जेटली की उम्र 66 वर्ष थी। सांस की तकलीफ होने पर 9 अगस्त को अरुण जेटली को दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी अरुण जेटली की हालत में सुधार नहीं हुआ
था। पिछले कई दिनों से उन्हें मशीनों के सहारे जिंदा रखा जा रहा था। अरुण जेटली के निधन पर बीजेपी सहित कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी शोक जताया है। पीएंम नरेंद्र मोदी ने आबुधाबी से अरुण जेटली
के परिजनों से फोन पर बात की। जेटली के परिजनों ने पीएम से यात्रा कैंसिल नहीं करने का अनुरोध किया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ सहित कांग्रेस के भी वरिष्ठ नेताओं ने अरुण जेटली के निधन पर
शोक जताया है।

(Visited 67 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT