विजयपुर में जीत को लेकर भाजपा निश्चिंत

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली विजयपुर विधानसभा में इस बार भाजपा अपनी जीत को लेकर निश्चिंत है। भाजपा यहाँ जीत के दावे कर रही है और भितरघात की बातों को सिरे से नकार रही है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम पर भितरघात के जो दाग लगे हैं वो इस बार भाजपा प्रत्याशी की जीत के साथ ही धुल जाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा यहाँ पर पिछले दो बार से हार रही है। और भाजपा प्रत्याशी सीताराम आदिवासी ने पिछली बार हार के बाद अपने ही कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाए थे।

(Visited 89 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT