वैसे तो गणतंत्र दिवस का पर्व सभी को देशभक्ति की उर्जा और जोश से भर देता है। पर युवाओँ में इसका कुछ ज्यादा ही असर देखने को मिलता है। कुरवाई के मेहलुआ में भी इस बात का प्रमाण देखने को मिला। यहाँ युवाओं ने गणतंत्र दिवस की दोपहर विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर पर्व का मजा दोगुना कर दिया। इन युवाओं ने पहले तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान गाया और फिर रैली निकाली। यह रैली जानकी मंदिर से शुरू हुई और इसमें भारत माता सहित कई अन्य महापुरुषों की झाकियां शामिल थी। रैली के बाद जानकी मंदिर पर भारत माता की आरती हुई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ..