जीत के लिए कांग्रेस को पांच पांडव का सहारा, क्या महाराष्ट्र में होगी नैया पार?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत से दूर होने का कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. शायद यही वजह है कि पार्टी के बड़े बड़े नेताओं का फोकस भी महाराष्ट्र की ओर कर दिया गया है. विधानसभा चुनाव में वापसी की उम्मीद को लेकर कांग्रेस ने पांच वरिष्ठ नेताओं को अलग अलग क्षेत्रों का जिम्मा सौंप दिया है. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को विदर्भ क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे को मुंबई और पार्टी के कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल को पश्चिमी और कोंकण क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि आरसी खुनटिया को उत्तरी क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी के इस कदम को नई रणनीति माना जा रहा है. ये पांच पांडव बना कर कांग्रेस भी महाराष्ट्र की महाभारत में विजय हासिल करने की रणनीति बना रही है.

(Visited 105 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT