laluprasad yadav के वायरल वीडियो का क्या है सच?

झारखंड में मुख्यमंत्री भले ही हेमंत सोरेन हों लेकिन सरकार लालू प्रसाद यादव चला रहे हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे वो तस्वीरें कह रही हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं. वैसे तो लालू प्रसाद यादव जेल की सजा काट रहे हैं पर फिलहाल इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती हैं. जब से झारखंड से बीजेपी की सरकार हारी है और हेमंत सोरेन की सरकार बनी है. तब से वहां लालू के वारे न्यारे हो गए हैं. सुना है आजकल रिम्स में ही लालू प्रसाद यादव सारी पॉलीटिकल प्लानिंग कर रहे हैं. बकायदा कार्यकर्ताओं से मिल भी रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लालू प्रसाद यादव अस्पताल की लॉबी में बैठे हैं. उनके चारो तरफ लोगों का घेरा है. ऐसा लग रहा है जैसे लालू का दरबार सजा है और कार्यकर्ता जी हजूरी फर्मा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही ये कहा जा रहा है कि इलाज के बहाने लालू प्रसाद यादव बिहार चुनाव की तैयारी में लगे हैं.

(Visited 31 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT