अब Pakistan में गूंजे CM Yogi Aditynath के नाम के चर्चे. पाक मीडिया ने ही PM Imraan को दिखाया आइना

#pakistan
#imraankhan
#internationalnews
#newslivenational
#yogiadityanath
#uttarpradesh
#corona
#covid19

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चर्चे पाकिस्तान में भी हो रहे हैं. पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को अब तक पीएम नरेंद्र मोदी के नाम के ताने ही मिलते थे. पर अब वहां योगी आदित्यनाथ के नाम से इमरान खान को ललकारा जा रहा है. पाकिस्तानी मीडिया के कुछ प्रमुख अखबार इन दिनों योगी के मुरीद हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि जब योगी कर सकते हैं तो पीएम इमरान खान क्यों नहीं. मामला कोरोना के इलाज से जुड़ा है. पाकिस्तान के सबसे चर्चित अखबार द डॉन के संपादक फहद हुसैन ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ वाला एक ट्वीट पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि जनसंख्या की तुलना की जाए तो यूपी और पाकिस्तान तकरीबन एक से ही हैं. फिर भी पाकिस्तान में कोरोना से मौत की दर उत्तर प्रदेश की तुलना में कहीं ज्यादा है. अपनी बात समझाने के लिए फहद ने एक ग्राफ भी शेयर किया है. ताकि ग्राफिकली इस अंतर को समझा जा सके. अब इमरान कि नाकामी इससे ज्यादा क्या होगी कि उनके देश में उनकी आलोचना के लिए सीएम योगी का सहारा लिया जा रहा है.

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in