चुनाव से पहले ही रोने लगे भाजपा के उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव में शाजापुर देवास संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार महेंद्र सिंह सोलंकी शाजापुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान जब वे अपनी पारिवारिक स्थिति और पढ़ाई को लेकर बातें कर रहे थे तब उनकी आंखें छलक पड़ी और वह मंच पर ही रोने लगे। जिसे देख कर बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पानी पिलाकर ढांढस बंधाया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं की आंखों में भी आंसू देखने को मिले भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी जैसे ही मंच से उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गले लगा कर ढांढस बंधाया।

(Visited 331 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT